विधानभवन के सामने हुए आत्मदाह के दोनों प्रयासों को पुलिस ने विफल किया
लखनऊ: सत्ता तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए राजधानी लखनऊ स्थित विधानसभा और लोकभवन सुसाइड पॉइंट बनता जा रहा है। सोमवार को अलग-अलग मामलों लेकर विधानसभा के बाराबंकी के एक पीड़ित परिवार तथा एक अन्य व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश की।
हालांकि, मिट्टी का तेल डालने के बाद जैसे ही वह आग लगाने की फिराक में था, उसे पुलिस ने पकड़ लिया। लेकिन, दूसरा पीड़ित बुरी तरह झुलस गया है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेश चक्रवर्ती का उनके मकान मालिक से विवाद है। आरोप है कि स्टे होने के बावजूद मकान पर कब्जा किया जा रहा है। पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।
इसी बात से परेशान होकर सोमवार की शाम वे विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा लिया। पुलिस ने उन्हें बचाया है। सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।