आगरा।लॉक डाउन-5 में आगरा के शमशाबाद पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी शमशाबाद राजाखेड़ा रोड स्थित भनपुरा तिराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की थाना शमशाबाद में पंजीकृत मुकदमा 52/2020 धारा 392 भादवि से संबंधित लूटी हुई मोटरसाइकिल को लेकर दो व्यक्ति राजाखेड़ा की तरफ से आगरा की ओर जा रहे हैं। भनपुरा तिराहे पर बेरियल लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने मंगलवार दोपहर कर करीब 12 बजे बाइक पर रोड से गुजर रहे दोनों शातिर लुटेरों को पकड़ लिया।
जब पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम त्रिलोकी पुत्र किशनसिंह दूसरे ने अपना नाम राजू उर्फ ललई पुत्र तुलसीराम बताया। यह दोनों शातिर लुटेरे हॉट मैदान कस्बा थाना राजाखेड़ा राजस्थान के रहने वाले हैं जिनके पास से उपरोक्त लूटी हुई मोटर साइकिल बरामद हुई है। मोटर साइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। दोनों अभियुक्तों के पास से लूटा हुआ काले रंग का बैग बरामद हुआ है। जिसमें पैनासोनिक हैंडीकैम्, बड़ा वीडियो कैमरा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों शातिर लुटेरों को जेल भेज दिया है।अभी भी तीन शातिर लुटेरे फरार चल रहे है। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष अरविंद सिंह निर्वाल, सब इंस्पेक्टर राजकुमार बालियान, सब इंस्पेक्टर राहुल कटिहार, सचिन खटकर, त्रिलोक, संजय, विनय शामिल रहे ।