1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा लॉकडाउन के दिशा निर्देश जारी

पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा लॉकडाउन के दिशा निर्देश जारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा लॉकडाउन के दिशा निर्देश जारी

आज लाॅक डाउन के सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त लखनऊ महोदय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये है जो की निम्नलिखित है –

1-सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकान के सामने निर्धारित दूरी पर सर्किल बनायेगे तथा 100 प्रतिशत ग्राहको से उसका पालन कराना सुनिश्चित करायेगे।

2-सभी दुकानदार अपनी दुकान के सामने सामान का ढे़र नही लगायेगे बल्कि दुकान के अन्दर ही अपना सारा सामान रखेंगे।

3-सभी दुकानदार इस बात का ध्यान रखना सुनिश्चित करेगे कि उनकी दुकान के सामने ठेले आदि न लगे।

4-समस्त दुकानदार बिना मास्क लगाये किसी भी ग्राहक को कोई भी सामान उपलब्ध नही करायेगे।

5-सभी थाना प्रभारी व सभी थाने उपरोक्त दिये गये निर्देशों का सभी दुकानदारो/ग्राहको से पूरी कड़ाई के साथ अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...