1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, 4 की नाजुक हालत

जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, 4 की नाजुक हालत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, 4 की नाजुक हालत

अंबेडकर नगर: यूपी के अंबेडकर नगर जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं, चार लोगों की हालत गंभीर है। शराब पीने के बाद सबकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। दो लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां इक की मौत हो गई जबकि एक का इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह उसकी भी मौत हो गई।

जहरीली शराब से मौत का मामला जैतपुर के मखदूमपुर और शिवपाल गांव का है। ग्रामीणों ने आनन-फानन में तीन लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पुलिस ने दो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद जलालपुर से सपा विधायक गांव मे पहुंच गये। इसके बाद पुलिस भी गांव मे पहुंची।

आजमगढ़ से लाए थे शराब

मरने वाले चार लोग एक ही गांव के हैं जबकि एक दूसरे गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वो ही शख्स शराब लेकर आया था। परिजनों ने बताया कि गांव के करीब 1 दर्जन लोगों ने शराब पी थी जिसके बाद सबकी तबीयत खराब हुई। बताया जा रहा है कि शराब आजमगढ़ से लाई गई थी। इस घटना के बाद आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं जिलाधिकारी के आदेश पर इस पूरे मामले पर जांच शुरू हो गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...