1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूट की राजकुमारी ने किया पीएम मोदी का शुक्रिया, बताई ये वजह

चित्रकूट की राजकुमारी ने किया पीएम मोदी का शुक्रिया, बताई ये वजह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चित्रकूट की राजकुमारी ने किया पीएम मोदी का शुक्रिया, बताई ये वजह

रिपोर्ट: नंदनी तोदी

चित्रकूट: केंद्र सरकार अपनी हर संभवत कोशिशों में जुटी है ताकि कमज़ोर वर्गों के लोगों को सस्ते घर मिल सके। सरकार का उद्देश्य निम्न वर्ग के लिए 2 करोड़ घर बनाना है। इसी विषय में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने इस योजना का भरपूर फायदा उठाया है, और अब प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा ज़ाहिर कर रहें हैं।

चित्रकूट जिले के खोह गांव की रहने वाली राजकुमारी पत्नी कल्लू आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करेंगी।
राजकुमारी ने अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए बताया कि उन्हें आवास, शौचालय, आयुष्मान गोल्डन कार्ड सहित राशन कार्ड मिला है। इससे परिवार खुशहाल हो गया है। उन्होंने बताया कि उसके पति पत्थरों की खदान में काम करते हैं, तीन पुत्र है, जिसमें से दो पुत्र ईट भट्टा में काम करने के लिए शहर गये है।

राजकुमारी ने बताया कि उनकी चार पुत्रियां है, जिसमें से दो पुत्रियां आशा देवी और आरती देवी का विवाह हो गया है। और बाकी दो बेटियां पुष्प ने हाईस्कूल तक पढ़ाई किया है। और सीमा देवी 8 वी कक्षा में पढ़ रही है। राजकुमारी ने अपने बारें में बताते हुए कहा कि वे अशिक्षित है। इसके साथ ही बताया उनके एक पुत्र को बीए तक शिक्षा भी दिलाई है। और उसे अब नौकरी की तलाश है।

आपको बता दें, अनुमान लगाया जा रहा है कि बातचीत के दौरान राजकुमारी बताएंगी कि सरकार की योजनाओं से गरीबों का कितना भला हो रहा है। साथ ही सभी का सपना रहता है कि पक्का आवास मिल जाए, जिसको पूरा करने का कार्य सरकार कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...