1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना के शताब्दी दिवस समारोह में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे पीएम

लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना के शताब्दी दिवस समारोह में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे पीएम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना के शताब्दी दिवस समारोह में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे पीएम

लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना के शताब्दी दिवस समारोह में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना के शताब्दी दिवस समारोह में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे। इस अवसर पर वह एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे।

समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी शिरकत करेंगे।

लखनऊ विश्वविद्यालय अपने 100 साल पूरे कर रहा है। लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना 1920 में हुई थी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पीएम नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शताब्दी दिवस समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी विश्वविद्यालय के 100 साल पूरा होने पर एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे। इसके अलावा वह एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे।

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी महोत्सव के साहित्यिक उत्सव से वर्चुअली जुड़े थे। इस दौरान अनुपम खेर ने लखनऊ से जुड़े तमाम किस्से शेयर किए।

उन्होंने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़े तो नहीं, लेकिन रोज इसके सामने से अपनी नीले रंग की एटलस साइकिल से गुजरते थे। अनुपम खेर ने कहा कि आज इस 100 साल पुराने विश्वविद्यालय में मुझे आमंत्रित किया गया है तो लगता है कि वास्तव में मैंने कुछ हासिल किया है।

रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इसमें स्पेन से आए मेहमानों ने विश्वविद्यालय के इतिहास और आधुनिक विकास को जाना। जंतु विज्ञान के स्टूडेंट्स द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पलाश के 100 पौधे लगाए गए। इसके बाद वालंटियर बच्चों ने कैंपस में पौधे लगाए। बच्चों ने इन पौधों को जीवित रखने का संकल्प भी लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...