1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महोबा से PM मोदी करेंगे उज्जवला योजना 2.0 का शुभारंभ, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के साथ मौजूद रहेंगे CM योगी

महोबा से PM मोदी करेंगे उज्जवला योजना 2.0 का शुभारंभ, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के साथ मौजूद रहेंगे CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 10 अगस्त को उज्जवला 2.0 की यूपी के वीरभूमि महोबा से वर्चुअली शुभारंभ करेंगे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महोबा से PM मोदी करेंगे उज्जवला योजना 2.0 का शुभारंभ, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के साथ मौजूद रहेंगे CM योगी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

महोबा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 10 अगस्त को उज्जवला 2.0 की यूपी के वीरभूमि महोबा से वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। महोबा जिले में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले गरीब परिवारों के लिए पीएम मोदी उज्जवाला 2.0 की शुभारंभ कर रहें हैं। इसके साथ ही पीएम लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के साथ 11.55 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड में हेलीकाप्टर से उतरेंगे। इसके बाद वो कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।

इस कार्यक्रम के लिए CM योगी की मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। CM योगी के साथ उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्य, केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, राज्यमंत्री पेट्रोलियम रामेश्वर तेली भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जीएस धर्मेश, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर व जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

नजर डालें CM योगी के मिनट टू मिनट कार्यक्रम पर तो CM योगी 11.55 बजे पुलिस लाइन महोबा पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12.00 बजे कार्यक्रम स्थल, निकट पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचेंगे। 12.00 से 12.15 बजे तक पेट्रोलियम मंत्री के साथ बायोफ्यूल्स डे की प्रदर्शनी में शामिल होंगे। 12.15 से 2.00 बजे तक प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। इसके बाद 02.00 बजे पुलिस लाइन से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 02.10 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन से अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

आपको बता दें कि कार्यक्रम से पहले कमिश्नर दिनेश सिंह और आईजी के सत्यनरायन ने डीएम व एसपी के साथ पुलिस लाइन ग्राउंड व हेलीपैड का जायजा लेने पहुंचे थे। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि दस अगस्त को उज्जवा योजना का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...