प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा के भुवनेश्वर में बाईस फरवरी से एक मार्च तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन समारोह को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी शनिवार शाम सात बजे उद्घाटन समारोह को संबोधित करने वाले हैं।
बता दें कि, ओडिशा सरकार की मदद से भारत सरकार की तरफ से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स शुरू किया जा रहा है। यह भारत में विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित सबसे बड़ी प्रतियोगिता है और इसमें हिस्सा लेने वालों में देश की 150 से अधिक विश्वविद्यालयों के लगभग तीन हजार पांच सौ एथलीट होंगे।
बता दें कि, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स कार्यक्रम में तीरंदाजी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, हॉकी,एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, तलवारबाजी, जूडो, तैराकी, भारोत्तोलन, कुश्ती, , बास्केटबॉल, फुटबॉल, टेबल टेनिस, टेनिस, रग्बी और कबड्डी जैसे कुल 17 खेल होंगे।