1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना से पीएम मोदी ने जनता को किया सतर्क, कहा-दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी

कोरोना से पीएम मोदी ने जनता को किया सतर्क, कहा-दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना से पीएम मोदी ने जनता को किया सतर्क, कहा-दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी

कोरोना वायरस के मामलों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। कहीं न कहीं लोगों की लापरवाही भी मामलों के बढ़ने का एक कारण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान जनता से कोरोना के खिलाफ ढिलाई नहीं बरतने की सलाह दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने जनता देश की जनता से कहा कि जब तक कोरोना वायरस की दवाई नहीं बन जाती है, तब तक उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए। पीएम मोदी ने अपनी इस बात को एक नारे के माध्यम से बेहतर ढ़ग से समझााया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। वहीं उन्होंने कोरोना के खिलाफ मास्क और सामाजिक दूरी के महत्व को लेकर भी एक नारा दिया। पीएम ने कहा, दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी।

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्यप्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बने 1.75 लाख घरों के आभासी गृह प्रवेश समारोह को संबोधित करते हुए यह नारा दिया। वहीं देश में आज फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में रिकाॅर्ड वृद्धि देखने को मिली। शनिवार को 97,570 नए मामले सामने आए।

जिसके बाद देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 46.59 लाख के पार पहुंच गई। वहीं अच्छी बात ये है कि इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 36.24 लाख के पार पहुंच गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...