1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya Deepotsav 2021: दीपोत्सव में शामिल हो सकते हैं PM मोदी, कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए CM योगी ने दिए ये निर्देश

Ayodhya Deepotsav 2021: दीपोत्सव में शामिल हो सकते हैं PM मोदी, कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए CM योगी ने दिए ये निर्देश

पांचवें दीपोत्सव कार्यक्रम में PM मोदी के शामिल होने की बात कही जा रही है। अयोध्या विकास प्रधिकरण के उपाध्यक्ष (ADA) विशाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होने के लिए आते हैं तो यह अयोध्या का सौभाग्य होगा।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Ayodhya Deepotsav 2021: दीपोत्सव में शामिल हो सकते हैं PM मोदी, कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए CM योगी ने दिए ये निर्देश

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

अयोध्या: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में इस साल दीपोत्सव का कार्यक्रम बेहद खास होने वाला है। सीएम योगी ने दीपोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति मिल सके इसके लिए पर्यटन, संस्कृति और अयोध्या विकास प्राधिकरण को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस बार के दीपोत्सव कार्यक्रम में हो सकता है कि पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी शामिल हो।

 आपको बता दें कि इसके साथ ही अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में बॉलीवुड की भी एंट्री हो रही है। इस बार का दीपोत्सव कार्यक्रम 7 से 10 दिन का हो सकता है। योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हुई, और चार दीपोत्सव कार्यक्रम बहुत ही सफलतापूर्वक विश्व रिकार्ड बनाते हुए संपन्न किया गया। पांचवा दीपोत्सव बेहद खास होने जा रहा है।
इस साल दीपोत्सव का कार्यक्रम तीन नवंबर को है। इस कार्यक्रम की थीम बनाने की जिम्मेदारी बाहुबली सेट को बनाने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई को मिल सकती है। नितिन चंद्रकांत देसाई ने इसके लिए योगी सरकार और अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) से संपर्क साधा है। इस दीपोत्सव में 6 लाख 50 हजार दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है।
आपको बता दें कि अयोध्या नगरी को दुल्हबन की तरह सजाने के लिए सीएम योगी दीपोत्सव से पहले 35 करोड़ से अयोध्या नगरी की सड़कें, गलियां, नालियां, क्रॉसिंग को सवारने के निर्देश दिए है। दीपोत्सव का यह पांचवें कार्यक्रम में त्रेता युग की थीम में नजर आएगी। पांचवें दीपोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की रामलीला का मंचन किया जाएगा।
दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अयोध्या के प्रवेश मार्गों से लेकर राम की पैड़ी, सरयू घाट से लेकर राम जन्मभूमि तक इन सभी जगहों पर विशेष सेट तैयार किए जाएंगे। जिससे अयोध्या आने वाले पर्यटक दीपोत्सव में अपने आपको और राममय में लीन पाएंगे।
अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि अगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होने के लिए आते हैं तो यह अयोध्या का सौभाग्य होगा। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि पीएम नरेंद्र मोदी इस दीपोत्सव में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...