चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अरूणाचल प्रदेश से लापता हुए पांच नागरिकों को शनिवार को भारतीय सेना को लौटा दिए है। सेना ने सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आज किबिटू में अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए लोगों को ले लिया।
इन्हे कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। जिसके बाद इन सभी को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा। इस बात की जानकारी तेजपुर डिफेंस के जनसंपर्क अधिकारी ने दी।
https://twitter.com/ANI/status/1304689336533889024?s=20
पीएलए ने मंगलवार को कहा था कि चार सितंबर को अपर सुबनसिरी जिले में भारत-चीन सीमा से लापता हुए पांच युवक उन्हें सीमापार मिले थे। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, चीन की पीएलए ने भारतीय सेना से इस बात की पुष्टि की है कि वह अरुणाचल प्रदेश के युवकों को हमें सौंप देंगे। उन्हें 12 सिंतबर को किसी भी समय सौंपा जा सकता है।