1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान, कल से महिलाएं भी इन ट्रेनों में कर सकेंगी यात्रा

पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान, कल से महिलाएं भी इन ट्रेनों में कर सकेंगी यात्रा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान, कल से महिलाएं भी इन ट्रेनों में कर सकेंगी यात्रा

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कल यानी 21 अक्‍टूबर से महिलाएं भी लोकल ट्रेन में सफर कर सकेंगी। कोरोना संकट के बीच महिलाओं के मुंबई लोकल से सफर करने पर पाबंदी लगा दी गई थी।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारतीय रेलवे ने महिलाओं को सब-अर्बन ट्रेनों में यात्रा की मंजूरी दे दी है। महिलाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और फिर शाम 7 बजे के बाद लोकल ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगी।

पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट में कहा मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रेलवे महिलाओं को 21 अक्टूबर से सुबह 11 बजे से 3 बजे के बीच और शाम 7 बजे के बाद उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देगा। हम हमेशा तैयार थे और आज महाराष्ट्र सरकार से पत्र प्राप्त होने के बाद, हमने इस यात्रा की अनुमति दी है।

आप को बता दे कि बता दें कि इस समय कोरोना संकट को ध्‍यान में रखते हुए केवल आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों समेत विशेष श्रेणी के लोगों को ही लोकल ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति है। इससे पहले राज्य आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास सचिव किशोर राजे निम्बालकर ने दोनों जोनल रेलवे को इस बारे में खत लिखा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...