1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पिनाहट: बॉर्डर सील के बावजूद भी चंबल में चल रही नाव

पिनाहट: बॉर्डर सील के बावजूद भी चंबल में चल रही नाव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पिनाहट: बॉर्डर सील के बावजूद भी चंबल में चल रही नाव

लॉक डाऊन के चलते प्रदेश की सीमाएं पूरी तरह सील है फिर भी नाव संचालक सरकार कोपलीता लगा रहे हैं।

गांव के किनारे चंबल घाटों पर नाव संचालक चोरी छुपे नाव डालकर लोगों को एक दूसरे की प्रदेश की सीमाओं में पार करा रहे हैं।

जिसकी सूचना मिलते ही थाना पिनाहट पुलिस सुबह ही पिनाहट के क्योरी घाट पर पहुंच गई और दोनों नावों को जप्त कर लिया।

जानकारी के मुताबिक पिनाहट के क्योरी घाट पर लगातार अवैध नाव का संचालन हो रहा था पुलिस के लिए यह नाव चुनौती बनी हुई थी जैसे ही पिनाहट पुलिस दबिश के लिए जाती थी नाविक उसे मध्य प्रदेश की सीमा में लेकर भाग जाता था।

लेकिन शनिवार को थाना अध्यक्ष अन्जीश कुमार ने बन विभाग और मध्य प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर दोनों नावों को कब्जे में ले लिया और डैमेज कर दिया।

जिससे उसका संचालन नहीं हो सके, सुबह तड़के ही क्योरी घाट पर पुलिस पहुंच गई दोनों ओर से घिरता देख नाविक अपनी नावों को छोड़कर भाग गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...