पीलीभीत : पीड़िता कलेक्ट्रेट के बाहर परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठ गई है। पीड़िता का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के डेढ़ माह बाद भी बरखेड़ा थाना पुलिस आरोपी को नही पकड़ रही, उल्टा समझौते का दबाव बना रही है।एसपी डीएम से गुहार लगाने के बाद भी गिरफ्तारी नही हो रही है। आरोपी खुला घूम रहा है औऱ पीड़िता को जान से मारने की धमकियां दे रहा।
सूचना पर सीओ सिटी व महिला थाना पुलिस पीड़िता को मनानें में जुटे है। सीओ का कहना है। बातचीत की जा रही है। जल्द भूख हड़ताल खत्म करवाई जाएगी।
दरअसल ,थाना बरखेड़ा की रहने वाली पीड़िता का कहना है कि गांव के ही प्रेमपाल ने उसको नशीला पदार्थ सुंघा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी रिपोर्ट उसने 24 अक्टूबर को दर्ज कराई थी। पुलिस ने न्यायालय में बयान भी करवा दिए और मेडिकल भी करवा लिया है। लेकिन उसके बावजूद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उल्टा पीड़िता पर ही समझौते का दबाव बना रही है
जिसको लेकर वह कई बार सीओ एसपी व डीएम से मिल चुकी है। 3 तारीख को पीड़िता ने एक पत्र के माध्यम से एसपी को अवगत कराया था कि अगर 9 तारीख तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी।
इसी के चलते आज पीड़िता कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गई है। पुलिस के बड़े अधिकारी पीड़िता को मनाने में जुटे है, लेकिन पीड़िता का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा वह यहां से नहीं उठेगी। वही मौके पर पहुचे सीओ सिटी मीडिया से बचते रहे। सीओ का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान होगा।