सोमवती अमावस्या के अवसर पर चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच निवाड़ी रेलवे स्टेशन पर एक जेबकतरे को यात्रियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी ने भीड़ का फायदा उठाकर एक यात्री की जेब से नकदी चोरी कर ली थी।
घटना के बाद मौजूद यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर उसकी तलाशी ली, जिसमें चोरी की गई रकम बरामद होने का दावा किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति बनी रही।
भीड़ के बीच हुई इस घटना के बाद यात्रियों ने रेलवे पुलिस की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि इतनी भीड़ के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी, जिससे यात्रियों में चिंता बढ़ गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों द्वारा आरोपी को पकड़ने का दृश्य देखा जा सकता है।