1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किसी की गर्दन कटी तो किसी का सिर फटा… देखें यूपी में हुए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

किसी की गर्दन कटी तो किसी का सिर फटा… देखें यूपी में हुए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

By: Amit ranjan 
Updated:
किसी की गर्दन कटी तो किसी का सिर फटा… देखें यूपी में हुए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

नई दिल्ली : देश में जारी कड़कती ठंड लगातार कहर बड़पा रहा है, जिसे लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से एक्सीडेंट की खबरें सामने आ रही हैं। फिर भी लोग अपनी रफ्तार पर अंकुश लगाने में नाकामयाब है।

एक ऐसा ही हादसा यूपी के मुरादाबाद में हुआ, जहां आज सुबह एक ट्रक और बस आपस में भिड़ गई। यह हादसा इतना भीषण था कि बस की परखच्चे उड़ गये।

खबरों की मानें तो इस हादसे ने 10 लागों की जान ले ली है, वहीं 25 से अधिक लोग घायल हो गए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सीडेंट इतना भयानक है कि मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

हादसे की चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा बहुत ही दर्दनाक था, ट्रक से टकराते ही बस के परखच्‍चे उड़ गए। आलम यह था कि लोगों को बस की खिड़कियां तोड़कर निकाला जा रहा है। किसी की तो गर्दन कट गई तो किसी का सिर फट गया। वहीं घायलों में कई लोगों की हाथ पैर भी टूट गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...