1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीजीआई में शिफ्ट हुए गायत्री, भ्रष्टाचार के मामले में 12 जून को होगी सुनवाई

पीजीआई में शिफ्ट हुए गायत्री, भ्रष्टाचार के मामले में 12 जून को होगी सुनवाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीजीआई में शिफ्ट हुए गायत्री, भ्रष्टाचार के मामले में 12 जून को होगी सुनवाई

पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार होने के बाद अस्पताल में इलाज करा रहे।  जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ 12 जून को सुनवाई करेगी।

गायत्री की जमानत याचिका पर सुनवाई के समय कोर्ट को बताया गया कि उन्हें इलाज के लिए केजीएमयू से पीजीआई शिफ्ट कर दिया गया है। पूर्व मंत्री के अधिवक्ता ने इसका यह कहकर विरोध किया कि अदालत के आदेश पर गायत्री को केजीएमयू में भर्ती किया गया था। ऐसे में सरकार अपने स्तर से उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट नहीं कर सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...