मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आज कई निर्णय लिए गए है जिनमे सबसे अहम लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अध्यादेश 2020 को मंजूरी रहा।
इसके बाद अब कोरोना वारियर्स से की गई अभद्रता या हमले पर छह माह से लेकर सात साल तक की सजा का प्रावधान और पचास हजार से लेकर 5 लाख तक का जुर्माना हो सकता है।
इसके अलावा पेट्रोल पर दो रुपये और डीजल पर एक रुपये वैट बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई।₹2 प्रति लीटर पेट्रोल और एक रुपए प्रति लीटर डीजल पर बढ़ाया गया है।
इसके अलावा देशी शराब की कीमत भी पांच रुपये बढ़ा दी गई है। वहीं, मीडियम व प्रीमियम शराब की कीमत 20 से 400 रुपये तक बढ़ा दी गई है।
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया को बताया, अतिरिक्त संसाधन जुटाना हमारे लिए आवश्यक था। हमारा टैक्स कलेक्शन बहुत डाउन हुआ हमारी आर्थिक स्थिति इस महीने कमजोर रही।
इंपोर्टेड शराब 180 ml 100, 180 ml से 500 ml 200 और 500 ml से ऊपर 400 रुपये महंगी हुई शराब और ये बढ़े हुए दाम आज रात से लागू होंगे। इससे 2350 करोड़ की अतिरिक्त रेवेन्यू की प्राप्ति होगी।