नई दिल्ली : बेडरूम, एक ऐसा रूम जहां कपल हो या फैमिली सभी इस रूम का एंज्वॉय करते हैं। क्योंकि यहीं एक रूम हैं, जिसमें व्यक्ति रोजमर्रा के कामों से छूटने के बाद आराम करता हैं या सुकून की नींद सोता हैं। वहीं कपल इस कमरे में अपनी रोमांटिक पल गुजारते है। लेकिन अगर कोई शख्स आपके रोमांटिक या इंटिमेंट सीन्स पर निगरानी रख रहा हो या देख रहा हो तो सोचिये आपको कैसा लगेगा…

एक ऐसा ही मामला अमेरिका के टेकसास का है। जहां टेलिस्फोरो एविल्स नाम का एक शख्स कई कपल और महिलाओं के निजी पलों पर नजर रखता है। सिर्फ नजर ही नहीं बल्कि वो उसे लाइव भी देखता है। हालांकि जब इश घटना की जानकारी उन्हें मिली तो उन्होंने उस शख्स के खिलाफ कंपलेन किया। जिस कारण उसे कंपनी से भी निकाल दिया गया। वहीं पुलिस ने उसे कार्रवाई करते हुए अपने कैद में ले लिया। जिस मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई।

अमेरिका की एक अदालत में गुरुवार को सुनवाई के दौरान एविल्स ने स्वीकार किया कि वह ‘खूबसूरत’ ग्राहकों की जासूसी करता था। वह करीब साढ़े चार साल तक ये हरकत करता रहा। दोषी करार दिए जाने पर एविल्स को 5 साल तक जेल हो सकती ह। आपको बता दें कि विल्स एक सीसीटीवी लगाने वाली कंपनी में काम करता था, जो इस कैमरे को लगाने के दौरान अपनी ई-मेल आईडी कस्टमर को बिना बताये और कुछ मामलों में अस्थाई तौर पर लगाने की बात कहकर डाल देता था। जिससे उसने तकरीबन 200 घरों में अपना ई-मेल आईडी अटैच कर लिया।

इस गतिविधि के बाद वो उन महिलाओं की सूची बनाता था, जो बेहद खुबसूरत होती थीं। वहीं वो उन कपलों पर भी निगरानी रखता था, जो खुबसूरत होती थीं। इसके बाद वो रात में उन सभी कैमरों को हैक कर उन सभी महिलाओं के सेक्स या इंटिमेट सिन्स को लाइव देखता था और इंज्वॉय करता था। खबरों की मानें तो इस शख्स ने तकरीबन 9600 बार कस्टमर के एकाउंट्स को एक्सेस किया था।
टेक्सास के एक अधिकारी ने बताया कि एविल्स पहले नोट बनाता था किन घरों में खूबसूरत महिलाएं रहती हैं, फिर उनके निजी पलों के वीडियोज लाइव देखा करता था। पिछले साल मई महीने में कई ग्राहकों ने कंपनी के ऊपर मुकदमा करने की बात भी कही थी। बता दें कि शख्स ADT कंपनी में काम करता था।