1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद शख़्स की हुई मौत, शहर में मचा कोहराम

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद शख़्स की हुई मौत, शहर में मचा कोहराम

By: Amit ranjan 
Updated:
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद शख़्स की हुई मौत, शहर में मचा कोहराम

रिपोर्ट : माया सिंह

नई दिल्ली : कोरोना महामारी को लेकर देश में दूसरे फेज का वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है, जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। हालांकि कुछ जगहों से ऐसी भी खबरें सामने आ रही है, जिसे लेकर लोग वैक्सीनेशन कराने से डर रहे है। एक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के भिवंडी का है, जहां कोरोना वैक्सीन लगाने के कुछ देर बाद ही एक शख़्स की मौत हो गई। जिसके बाद से पूरे शहर में कोहराम मच गया है।

जानकारी के तौर पर सुखदेव एक नेत्र विशेषज्ञ के यहां ड्राइवर का काम किया करते थे। इनकी उम्र 44 साल थी और दो  बच्चों के पिता थे। दरअसल, सुखदेव ने 28 जनवरी को कोवैक्सीन की पहली डोज ली थी और बीते दिन मंगलवार को अपनी वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए अस्पताल गए थे। यहां पर उन्हें वैक्सीन लगाने के बाद ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया था । लेकिन वैक्सीन लगने के 15 मिनट बाद ही सुखदेव बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत भिवंडी के इंदिरा गांधी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

सुखदेव के मृत्यु के बाद परिजनों ने बताया कि वह रक्तचाप संबंधित बीमारियों से ग्रसित था। वहीं अस्पताल प्रशासन की मानें तो अभी इस मौत का सहीं कारण पता नहीं चल सका है, जो पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

आपको बता दें कि, देश में कोरोना से बचाव के लिए 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में स्वास्थय कर्मियों को प्राथमिकता दी गई और लाखों हेल्थकेअर वर्कर्स को टीका लगाया गया। दूसरा चरण 1 मार्च से शुरू हुआ है। इसमें 60 ज्यादा उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 से ऊपर की उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...