रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: सोशल मिडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां किसी को भी सुर्खियों में आने में देर नहीं लगती है और अगर कोई पहले से ही चर्चा में हो उसकी एक्टिविटी को लोगों तक पहुंचने में चंद सेकेंड भी नहीं लगते। ऐसे ही कुछ ही देर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ हुआ। जब उनके एक बयान का छोटा सा क्लिप लेकर उसमें एक बंदे ने क्रिएटिविटी कर के इंटरनेट में डाल दिया। इमरान खान के देश के लोग उन्हीं का ही ऐसा मजाक बना रहे कि आप भी ये विडियों देख के पागल हो जाएंगे।
Sabun mehnga hojaey to aap ne lagana nahin
Bass aap ne ghabrana nahin.. pic.twitter.com/aVCrDc8WU8— Naila Inayat (@nailainayat) March 9, 2021
बता दें कि पाकिस्तान में महंगाई अपने चरम पर है। जिसको लेकर जनता महंगाई से हकलान हो रही है।दाल-चावल से लेकर हर रोजमर्रा की चीजों के भाव आसमना छू रहे हैं। हालात ये हैं कि कई प्रांत की मंडी समितियों को भंग करना पड़ा है।
तो वहीं इस वीडियो के जरिए गायक ने अपना और देश की जनता का दर्द बांटा है। आपको बता दें कि कराची में जिंदा मुर्गे की कीमत 370 रुपये प्रति किलोग्राम और मीट की कीमत 500 रुपये तक पहुंच गई है। अब आप अंदाजा लगा सकते है पाकिस्तान में मंहगाई ने कैसी हाहाकार मचा रखी है।