1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. पाकिस्तानी सेना ने खींचा हाथ तो पाक प्रधानमंत्री देश को करेंगे संबोधित

पाकिस्तानी सेना ने खींचा हाथ तो पाक प्रधानमंत्री देश को करेंगे संबोधित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाकिस्तानी सेना ने खींचा हाथ तो पाक प्रधानमंत्री देश को करेंगे संबोधित

रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद

पाकिस्तान हमेशा से किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है और अब एक बार फिर से सुर्खियों में है और अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सरकार के वित्त मंत्री को सीनेट चुनाव में हार होने के बाद से सरगर्मियां तेज हो गई है।

 सीनेट चुनावों में हार के बाद से लगातार संयुक्त विपक्ष अब प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है और दावा किया जा रहा है की इस चुनावों में इमरान खान की गलत नीतियों के चलते  नाराज पाकिस्तानी सेना ने अपने हाथ खींच लिए हैं और इसी वजह से ने केवल उनके वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख को हार का सामना करना पड़ा है ।

वहीं वित्त मंत्री अब्दुल् हफीज शेख की हार से ऐन मौके पर सीट की दावेदारी के लिए खड़े हुए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को जीत दर्ज की गई है। वहीं माना जा रहा है चुनावों के सिलसिले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आज अपने देश को संबोधित करने वाले हैं।

 

बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया में सेना और सरकार के बीच खटपट और विपक्ष के इस्तीफे की मांग को लेकर इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और आईएसआई चीफ जनरल फैज हमीद से मुलाकात की है। इसके बाद वह पाकिस्तानी समयानुसार शाम 7.30 बजे अवाम को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने वर्तमान सीनेट अध्यक्ष साजिद संजरानी को फिर से सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में संसद के ऊपरी सदन की अध्यक्षता के लिए नामित किया है। वे विपक्षी पार्टियों के गठबंधन की तरफ से घोषित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ंगे। सूचना प्रसारण मंत्री शिबली फ़राज़ ने एक ट्वीट के जरिए कहा की प्रधानमंत्री इमरान खान ने सीनेट की अध्यक्षता के लिए संजरानी के नाम का ऐलान किया था।

सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) ने दावा किया था कि उसे 182 सदस्यों का समर्थन मिला, जबकि सीनेटर को चुनने के लिए 172 वोटों की आवश्यकता थी। पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने घोषणा की कि यूसुफ रजा गिलानी को 169 मत मिले जबकि शेख को 164 मत मिले। सात मत खारिज हुए। कुल मतों की संख्या 340 थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...