रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
नई दिल्ली : पाकिस्तान की अलग अलग मौके पर फजीहत होती रहती है और पाकिस्तान किसी भी हद तक सुधरने का नाम नहीं ले रहा है और पाकिस्तान के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं जिसके बाद पाकिस्तान में राजनीतिक संकट नजर आ रहा है वहीं अब सीनेट में वित्त मंत्री के चुनाव हारने के बाद इमरान खान ने निर्वाचन आयोग पर भी सवाल उठाया।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश को संबोधित किया और अपनी बेबसी जगजाहिर कर दी बतादें की सीनेट में एक कड़े मुकाबले में वित्त मंत्री के चुनाव हारने के बाद इमरान खान पर प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफे का दबाव बढ़ रहा है। इसके बीच इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी सरकार की वैधता साबित करने के लिए शनिवार को विश्वास मत का सामना करेंगे।
وزیرِ اعظم عمران خان کا قوم سے اہم خطاب۔@ImranKhanPTI https://t.co/v5Ir1W2fDu
— Government of Pakistan (@GovtofPakistan) March 4, 2021
प्रधानमंत्री इमरान खान के राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर भी टिप्पणी की है, जहां प्रधानमंत्री इमरान खान ने निर्वाचन आयोग पर चुनाव में भ्रष्टाचार को रोक लगा पाने में नाकाम रहने का भी आरोप लगाया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने संबोधन में कहा है की ‘लोकतंत्र का मजाक बनाया जा रहा है और मजाक बनाने के लिए महागठबंधन की आलोचना की और कहा कि वह भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ेंगे।बतादें की वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख को बुधवार को सीनेट चुनाव में मिली हार के बाद से किरकिरी हो रही है।
पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने सीनेट के चुनाव में पाकिस्तान में तहरीक-ए-इंसाफ के उम्मीदवार शेख को हराकर प्रधानमंत्री खान को एक बड़ा झटका दिया, जिन्होंने अपने मंत्रिमंडल सहयोगी के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रचार किया था।
‘मैं उन्हें गद्दार कहता हूं क्योंकि…‘
क्रिकेटर से नेता बने 68 वर्षीय इमरान खान ने कहा, ‘मैं परसों (शनिवार) विश्वास मत हासिल करूंगा। मैं अपने सदस्यों से यह दिखाने के लिए कहूंगा कि उनका मुझ पर विश्वास है। अगर वे कहते हैं कि उन्हें कोई भरोसा नहीं है, तो मैं विपक्षी बेंच पर बैठूंगा।’