1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. पाकिस्तान : एक लीटर पेट्रोल हुआ 100 के पार, जनता सड़कों पर उतरी

पाकिस्तान : एक लीटर पेट्रोल हुआ 100 के पार, जनता सड़कों पर उतरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाकिस्तान : एक लीटर पेट्रोल हुआ 100 के पार, जनता सड़कों पर उतरी

कोरोनावायरस महामारी के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल लोगों को रुला रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 25.58 रुपये बढ़कर 100.10 रुपये प्रति लीटर हो गई जबकि पहले यह कीमत 74.54 रुपये थी।

केरोसिन तेल की कीमत भी 23.50 रुपये बढ़कर 59.06 रुपये प्रति लीटर हो गई है। आपको बता दे, 2020 में पाकिस्तानी रुपये में दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले अधिक गिरावट देखने को मिली है।

इस बीच खबरें आ रही है कि देश के कई शहरों में पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए है और जनता सड़कों पर आ गयी है। उधर विपक्ष भी पेट्रोल के दाम के बहाने इमरान सरकार पर हमलावर हो गया है।

पीपीपी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा- यह कैसा फैसला है। सरकार की नाकामी से मुल्क दिवालिया होने के कगार पर है।

आगे उन्होंने कहा कि दुनिया के दूसरे मुल्क गरीबी खत्म करने पर फोकस कर रहे हैं। हमारी सरकार गरीबों को खत्म करने पर आमादा है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...