1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पद्मविभूषण गायक छन्नुलाल मिश्रा की बेटी की कोरोना से मौत, डॉक्टरों पर लगाया बड़ा आरोप

पद्मविभूषण गायक छन्नुलाल मिश्रा की बेटी की कोरोना से मौत, डॉक्टरों पर लगाया बड़ा आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पद्मविभूषण गायक छन्नुलाल मिश्रा की बेटी की कोरोना से मौत, डॉक्टरों पर लगाया बड़ा आरोप

रिपोर्ट – माया सिंह

उत्तर प्रदेश :   कोरोना की दूसरी लहर ने देशभर में कोहराम मचा रखा है । ऐसे में एक तरफ लोग स्वास्थ्य व्यवस्था से परेशान है तो दूसरी तरफ डॉक्टरों के लापरवाही और पैसै लुटने से तंग हैं । अब हाईप्रफाइल के लोग भी अस्पतालों के चंगुल में फंस रहे हैं । ऐसा ही मामला पद्मविभूषण शास्त्री गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा के साथ हुआ है, जिसके बाद से ही यह चर्चा में बना हुआ है ।

जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिन पहले ही छन्नुलाल मिश्रा की पत्नी की कोरोना से निधन हो गई थी । उसके गम से अभी निकल भी नहीं पाये थे कि बीते हफ्ते इलाज के दौरान ही अस्पताल में बेटी ने भी कोरोना से दम तोड़ दिया । बहन के मौत के बाद  छन्नुलाल की दूसरी बेटी ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया ।

बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल को 56 वर्षीय छन्नुलाल की पत्नी मनोरमा मिश्रा की गुरुधाम में स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी थी । इसके बाद 1 मई को उनकी बड़ी बेटी संगीता की मौत मैजागिन इलाके में स्थित एक कोरोना अस्पताल में हो गई ।

छोटी बेटी नम्रता मिश्रा ने अस्पताल पर लापरवाही और पैसे ठगने का आरोप लगाया है । उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दिया है । उनका कहना है कि बड़ी बहन  को केवल उल्टी औऱ थोड़ा बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था । इलाज के नाम पर अस्पताल वालों ने उनसे लाखो रूपये ले लिये ।

पहले डॉक्टरों ने बताया की मरीज की हालत में सुधार आ रहा है और उसे सात्विक भोजन के साथ काढ़ा भी दिया जा रहा है । इतना ही नहीं सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिये भी बोला था । पूरे पैसे लेने के बावजूद हर डॉक्टर अलग अलग रिपोर्ट बताते रहे । फिर अचानक फोन करके बताया कि आपकी बेटी की हालत बेहद गंभीर है औऱ पहंचने पर बताया गया की मौत हो गयी ।

यहीं नहीं ये डेड बॉडी दिखाने को भी तैयार नहीं थे , काफी गिड्गिड़ाने के बाद ICU में बॉडी को दिखाया गया । अब छोटी बहन ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है । उनका कहना है कि बड़ी बहन की मौत नहीं हत्या हुई है ।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...