1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पी चिदंबरम का तंज : अर्थव्यवस्था एक सर्कस का शेर होता जो रिंगमास्टर की छड़ी के हिसाब से चलता

पी चिदंबरम का तंज : अर्थव्यवस्था एक सर्कस का शेर होता जो रिंगमास्टर की छड़ी के हिसाब से चलता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पी चिदंबरम का तंज : अर्थव्यवस्था एक सर्कस का शेर होता जो रिंगमास्टर की छड़ी के हिसाब से चलता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला पर तंज कसा है। इसके अलावा उन्होंने गवर्नर, सेबी प्रमुख और आर्थिक मामलों के सचिव के द्वारा दिए गए हाल ही के बयानों को लेकर भी हैरानी जताई है।

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा,  क्या यह पेचीदा बात नहीं है कि आरबीआई के गवर्नर, सेबी के अध्यक्ष और आर्थिक मामलों के सचिव एक ही विषय पर, एक ही दिन बोलते हैं? इन तीनों ने अर्थव्यवस्था पर बात करने की कोशिश की है।

चिदंबरम ने तंज कसते हुए कहा कि काश ! अर्थव्यवस्था एक सर्कस का शेर होता जो रिंगमास्टर की छड़ी के हिसाब से चलता। उनके मुताबिक, जब तक सरकार नीचे के आधे परिवारों के हाथों में पैसा नहीं देती है और गरीबों की थाली में खाना नहीं पहुंचाती है, तब तक अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं होगा।

आगे उन्होंने कहा, ‘जो मैं कह रहा हूं, उस पर यदि आपको संदेह है तो बस आप बिहार के मतदाताओं की आवाज सुनें। उनके पास कोई काम नहीं या पर्याप्त काम नहीं है, कोई आमदनी नहीं या थोड़ी आय है और फिलहाल उनकी सोच जीवित बचे रहने पर केंद्रित है, खर्च करने पर नहीं।

अपने इस ट्वीट में उन्होंने, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त मंत्रालय को भी टैग किया है। आपको बता दे की हाल ही में आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि सरकार आगे और प्रोत्साहन उपाय करने को तैयार है और आने वाले समय में भारत तेज गति से विकास करेंगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...