1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ऑक्सीजन की गाड़ियाँ पहुंची लखनऊ, दूर होगी ऑक्सीजन की किल्लत

ऑक्सीजन की गाड़ियाँ पहुंची लखनऊ, दूर होगी ऑक्सीजन की किल्लत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऑक्सीजन की गाड़ियाँ पहुंची लखनऊ, दूर होगी ऑक्सीजन की किल्लत

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश : कोरोना वायरस संक्रमण का नया स्ट्रेन बेतहाशा गति से लोगों को संक्रमित कर रहा हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ ही अन्य महानगरों में भी ऑक्सीजन की खबरें सामने आ रही है। हालांकि, अब ऑक्सीजन की गाड़ियां लखनऊ पहुंच गयी है। माना जा रहा है कि इससे स्थिति थोड़ी सामान्य हो सकती है। लखनऊ, झांसी, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोंडा और मेरठ में ऑक्सीजन की भारी कमी है।

खबर आ रही है कि ऑक्सिजन की गाड़ियाँ लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंच गई है। इससे लखनऊ के कई हॉस्पीटल में होने वाली किल्लत कम हो सकती है। इस दौरान प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी मौके पर मौजूद रहे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते ऑक्सीजन रिफिलिंग सेंटर पर आम लोगों की भीड़ जमा है। दरअसल, अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है। जिसकी वजह से मरीजों के परिजनों को खुद ही ऑक्सीजन लाना पड़ रहा है।

हाल ही में बताया गया था कि लखनऊ में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए तीन ऑक्सीजन कैप्सूल भेजे जाएंगे। इन कैप्सूल को मालगाड़ी के जरिए भेजा जाना था। हालांकि, अब जब ऑक्सीजन लखनऊ पहुंच गए हैं, तो स्थिति पर थोड़ा नियंत्रण किया जा सकता है। 

आपको बताते चलें कि लखनऊ के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन न होने के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार तो ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों की मौत भी हो जा रही है। 

मालूम हो कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए निर्देश दिए थे। साथ ही आम जनता को ऑक्सीजन की आपूर्ति का आश्वासन भी दिया था। 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...