1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. खुद ही रचा अपने अपहरण का षड्यंत्र, फोन कॉल के जरिए अब धरा गया

खुद ही रचा अपने अपहरण का षड्यंत्र, फोन कॉल के जरिए अब धरा गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खुद ही रचा अपने अपहरण का षड्यंत्र, फोन कॉल के जरिए अब धरा गया

रिपोर्ट : सोमेश गुप्ता / मोहम्मद आबिद
एटा:
5 फरवरी को किडनैप हुए रमन पाल सिंह को एटा पुलिस ने हरियाणा के भिवानी में एक मंदिर से बरामद किया है, जहां रमन पाल सिंह ने अपने ही अपहरण की रची थी साजिश। रामनपाल सिंह ने परिजनों को उसकी जैकेट और आधार कार्ड को जलाने के बाद आधार बनाकर षड्यंत्र रचा था जिससे पुलिस पर दबाव बनाया जा सके और पुलिस उसके दुश्मनों को जेल भेज दे।

 

आपको बता दें जनपद एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के भम्भा गांव का रहने वाला रमन पाल ने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए इतनी गहरी साजिश रची थी कि उसने अपने ही अपहरण का नाटक रच कर गांव से फरार हो गया उसने अपने अपरहण का आरोप गांव के ही वीरपाल पर लगाया था जिससे उसका प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था।

रमन पाल और उसके परिवार के लोगों ने रमन पाल के अपहरण का षड्यंत्र इसलिए रचा था पुलिस वीरपाल को अपहरण के मामले में जेल भेज देगी और वह आसानी से जमीन पर कब्जा कर लेगा, पर पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए रमन पाल ने अपने परिवार वालों से कहा कि पुलिस सब कुछ कर नहीं रही है मेरी जैकेट और आधार कार्ड एक जगह डाल दो और बाद में पुलिस को सूचना दे देना जिससे के पुलिस पर दबाव बनाया जा सके और पुलिस उसके दुश्मनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दे।

 

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की रमन पाल सिंह ने सुनियोजित तरीके से अपने दुश्मनों को फसाने के लिए अपने अपहरण का षड्यंत्र रचा था। गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी जिसके बाद आरोपी रमन अपने परिवार लगातार दूसरे नंबर से बात कर रहा था जिसके बाद पुलिस ने सर्विसलांस के जरिए ट्रेस कर रमन को बरामद कर लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...