1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. किसानों की खुदकुशी पर ओवैसी का सवाल : 9 बजे वाले राष्ट्रवादी कब शो करेगें ?

किसानों की खुदकुशी पर ओवैसी का सवाल : 9 बजे वाले राष्ट्रवादी कब शो करेगें ?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसानों की खुदकुशी पर ओवैसी का सवाल : 9 बजे वाले राष्ट्रवादी कब शो करेगें ?

लोकसभा सांसद ओवैसी ने किसानों और मजदूरों की ख़ुदकुशी पर सवाल उठाये है और मीडिया से सवाल पूछे है। उन्होंने कहा कि देश में किसान हजारों की संख्या में खुदकुशी कर रहे हैं, लेकिन उनकी मौत पर न टीवी पर बहस होगी न ही सरकार से सवाल पूछे जाएंगे।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, रात 9 बजे वाले राष्ट्रवादी भारत के सबसे गरीब लोगों की खुदकुशी को मजबूर होने पर शो नहीं करेंगे। इसमें कोई जांच नहीं होगी. पीड़ितों के परिवारों से कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।

datf3t0o

आगे उन्होंने कहा कि कोई ड्रामा नहीं होगा। वो पीएमओ से किसी भी कीमत पर कोई सवाल नहीं पूछेंगे। लाखों भारतीय दर्द में हैं और यह उनका हक है कि उनकी आवाज सुनी जाए।

उन्होंने अपने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, लेकिन इसकी जगह आज रात PUBG बैन पर चर्चा होगी। ताकि हमें हमारे साथी नागरिकों की दयनीय हालत से हमारा ध्यान भटकाया जा सके। मीडिया की नजर एक एक्टर की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हजारों किसानों और मजदूरों की मौत से ज्यादा कीमत रखती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...