1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. डॉ. कफील पर लगाए गए NSA को हटाने का आदेश : प्रियंका ने बोला हमला, पढ़े

डॉ. कफील पर लगाए गए NSA को हटाने का आदेश : प्रियंका ने बोला हमला, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डॉ. कफील पर लगाए गए NSA को हटाने का आदेश : प्रियंका ने बोला हमला, पढ़े

गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान के ऊपर से एनएसए हटाने का आदेश आ गया हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एनएसए हटाने का आदेश जारी करते हुए डॉक्टर कफील खान को तुरंत रिहा करने का निर्देश दिया है।

पिछले करीब 6 महीने से एनएसए के तहत कफील खान मथुरा जेल में बंद हैं। डॉ. कफील खान की हिरासत को हाल में 3 महीने के लिए बढ़ा दी गई थी। आज इसी को लेकर प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए सरकार पर हमला बोला है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने काफिल खान के ऊपर से रासुका हटाकर उनकी तत्काल रिहाई का आदेश दिया।

आशा है कि यूपी सरकार डॉ कफील खान को बिना किसी विद्वेष के अविलंब रिहा करेगी। डॉ कफील खान की रिहाई के प्रयासों में लगे तमाम न्याय पसंद लोगों व उप्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मुबारकबाद।

आपको बता दे, डॉ कफील पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर भड़काऊ भाषण देने के मामले में एनएसए के तहत कार्रवाई की गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...