1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी-जिनपिंग की बातचीत से ही निकलेगा भारत-चीन सीमा विवाद का हल

मोदी-जिनपिंग की बातचीत से ही निकलेगा भारत-चीन सीमा विवाद का हल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मोदी-जिनपिंग की बातचीत से ही निकलेगा भारत-चीन सीमा विवाद का हल

पूर्वी लद्दाख के वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत-चीन के बीच तनाव जारी है। गुरुवार को मॉस्को में हुई दोनों देशों के विदेश मंत्रियों बैठक से भी कोई समाधान निकलता नजर नहीं आ रहा हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सीमा विवाद का हल अब दोनों ओर से शीर्ष स्तर के कूटनीतिक हस्तक्षेप से ही निकलेगा।

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही थी कि दोनों पक्ष विवाद सुलझाने के लिए शीर्ष स्तर से बातचीत की जमीन तैयार करेंगे। हालांकि विवाद का हल निकालने के लिए पांच सूत्रीय फार्मूल तय होने के बाद भी दोनों देश जमीनी स्तर पर अपने पुराने रुख पर कायम हैं। बता दे कि इससे पहले दोनों देशों के बीच विशेष प्रतिनिधि, रक्षा मंत्री स्तर की बातचीत हो चुकी है। जबकि विदेश मंत्रियों के बीच यह तीसरी बातचीत थी।

सूत्र ने बताया कि विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत से पहले भारत को उम्मीद थी कि चीन विवाद टालने के लिए कोई फार्मूला पेश करेगा। हालांकि चीन की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं दिया गया। इसके बाद भारत ने भी इस बैठक में पुराना और सख्त रुख अपनाया। विदेश मंत्री जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री पर पुराने समझौतों और हाल में हुई कई स्तर की बातचीत में बनी सहमति को तोडने का आरोप लगाया।

इस बैठक में जयशंकर ने कहा कि एलएसी पर चीन ने इतनी अधिक संख्या में सैनिकों की तैनाती क्यों की है? साथ ही यह भी पूछा कि अब तक की बातचीत में बनी सहमतियों का पालन क्यों नहीं हो रहा?

सूत्रों के मुताबिक, अब तक कूटनीतिक स्तर पर जितनी भी वार्ता हुई है, वह करीब-करीब बेनतीजा रही है। विदेश मंत्रियों की बैठक में जो पांच सूत्रीय फार्मूला तय किया गया है, उसमें भी कुछ नया नहीं है। इन सारी बातों पर चीन के सैन्य स्तर से लेकर विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री की बातचीत में सहमति दी गई थी। लेकिन समस्या यह है कि चीन जमीनी स्तर पर इसे लागू नहीं कर रहा। ऐसे में अब विवाद सुलझाने के लिए शीर्ष स्तर की बातचीत का ही विकल्प बचा हैं हालांकि शीर्षतम स्तर की बातचीत के लिए अब तक कोई पैमाना तैयार नहीं हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...