1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना केस को लेकर बढ़ाया गया एक औऱ हफ्ते का लॉकडाउन, केजरीवाल ने किया ऐलान

दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना केस को लेकर बढ़ाया गया एक औऱ हफ्ते का लॉकडाउन, केजरीवाल ने किया ऐलान

By: Amit ranjan 
Updated:
दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना केस को लेकर बढ़ाया गया एक औऱ हफ्ते का लॉकडाउन, केजरीवाल ने किया ऐलान

नई दिल्ली : लगातार बढ़ते कोरोना केस को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में एक और हफ्ते का लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। जिससे अब दिल्ली में 10 मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी खुद दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल ने दी है।

आपको बता दें कि पिछले दो हफ्ते से दिल्ली में लॉकडाउन लागू है, जो सोमवार सुबह पांच बजे खत्म हो रही थी। हालांकि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज ही लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

 

जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के तीसरे हफ्ते में भी सरकार की ओर से वहीं तमाम पाबंदियां लगाई जाएंगी, जो कि पिछले दो हफ्ते से जारी है। यानी ज़रूरी सेवाओं को पहले जैसी मंज़ूरी होगी, हालांकि बाकी तमाम चीज़ों पर सख्ती से पाबंदी रहेगी।

दिल्ली में कोरोना वायरस की चेन तोड़ने और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया था। हालांकि न तो कोरोना की रफ्तार में कोई कमी दिखी है और न ही स्वास्थ्य सुविधाएं पटरी पर दिख रही हैं। आज ही ऑक्सीजन की कमी से बत्रा अस्पताल में 8 कोकोना संक्रमितों की मौत हो गई।

शुक्रवार को 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 27,047 नए मामले आए, 375 मरीजों की मौत हो गई। पिछले एक हफ्ते से कोरोना के मामलों में कोई खास गिरावट नहीं आई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...