नई दिल्ली : पापा आ जाओ, शायद यहीं पुकार Georgina के हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। हालांकि परिवार में उनके पिता के अलावा उनकी मां Colette और उनके भाई Rory भी है। जो उससे तीन साल छोटा है। अब जबकि परिवार में उनके पिता के अलावा भी दो सदस्य हैं तो ऐसा क्या हुआ, जिसने उनकी सारी खुशियां लूट ली। तो आप इस खबर को जानने के लिए आज से 28 साल पहने जाना पड़ेगा।
दरअसल 28 साल पहले Georgina की मां का शादी नहीं हुआ था, जिनका एक बार में एक व्यक्ति के साथ One Night Stand संबंध बने थे। और इसी घटना ने पूरी घटना को बदल दी। परिवार में सब कुछ अच्छा था लेकिन उसे एक बात हमेशा अजीब लगती थी कि मां-बाप और भाई तीनों बिल्कुल गोरे हैं जबकि उसका रंग काला है। इसे लेकर उसने अपने पिता और मां से भी कई बार पूछा, लेकिन उन्होंने इसे टाल दिया। इसके बाद Georgina ने अपने पिता को किसी तरह DNA टेस्ट के लिए मनाया।
पिता की मौत के बाद उसे DNA टेस्ट करने वाली लैब का ईमेल मिला, जिसके बाद उसकी दुनिया ही बदल गई। लैब की जांच में पता चला कि Jim उसके असली पिता नहीं थे। ईमेल पढ़ते ही वह शांत पड़ गई और उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। उसने वहीं से मां Colette को फोन किया और पूछा कि ऐसा कैसे हुआ। मां ने उसे टालने की कोशिश की कि रिपोर्ट में गलती हो सकती है। इसी सीरियसली मत लो लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसने अपने छोटे भाई Rory को भी कॉन्फ्रेंस पर ले लिया। दोनों भाई-बहनों के दबाव में आकर आखिरकार मां को राज खोलना पड़ा।
मां Colette ने बताया कि, ‘Shepherd’s Bush में एक बार है। वहां पर एक बार एक व्यक्ति से उसके One Night Stand संबंध बने थे। लेकिन वह उसके बारे में और ज्यादा नहीं जानती। Georgina के ज्यादा पूछने पर Colette ने बताया कि वह गहरे काले रंग, काले बाल, काली आंखों वाला व्यक्ति था। उस एक रात के बाद उससे उसकी कभी मुलाकात नहीं हुई। Georgina ने कहा कि क्या पिता Jim ने कभी इस बारे में उनसे कुछ नहीं कहा तो Colette ने कहा कि वे उनसे बहुत प्यार करते थे। इसलिए इस बारे में कभी बात नहीं की। वह हैरान थी कि इतना प्यार करने वाले इंसान के साथ उसकी मां ने ऐसा क्यों किया।
इसके बाद Georgina ने अपना Ethnicity Test करवाए, जिससे पता चला कि उसके 43 प्रतिशत जीन नाइजीरिया मूल के हैं। उसने अपने पिता की तलाश के लिए One Night Stand वाले पब से लेकर आसपास तमाम जगह पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोहरी पहचान के बीच जूझ रही Georgina को अब अपने पिता Jim की बहुत कमी खल रही है। उसे याद आता है कि मरते समय भी उन्होंने कहा था कि पूरा परिवार हमेशा इकट्ठे रहना, इससे अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता। वह कहती है कि अब उसे अपने जैविक पिता की कोई जरूरत नहीं। उसके असली पिता Jim ही थे और वह उन्हें हमेशा मिस करेगी।