1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर को बनाने के लिए इस शख्स ने दिया 1 करोड़ रूपए, यहां देखें खबर…

राम मंदिर को बनाने के लिए इस शख्स ने दिया 1 करोड़ रूपए, यहां देखें खबर…

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

गोंडा: भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए किए जाने वाले निधि समर्पण अभियान कि शुरुआत शुक्रवार को पूरे जिले में हो गई है। यह अभियान आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भाजपा सहित सभी आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारियों के संयोजन में शुरू हुआ।

इस अभियान के तहत 13 करोड़ लोगों से मंदिर निर्माण कार्य के लिए इच्छा अनुसार उनका समर्पण माँगा जाएगा।  इस अभियान का शुभारम्भ भारत के राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने 5 लाख रूपए का चैक देकर किया।

उत्तरप्रदेश के गोंडा नगर में इस अभियान का कार्यक्रम नवीन गल्ला मंडी में आयोजित हुआ, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक मनोज ने निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ किया। बता दें, इसमें सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने स्वयं व पत्नी की ओर से एक करोड़ की निधि मंदिर निर्माण के लिए दान की है।

इसके साथ ही नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी दीपक अग्रवाल की पुत्री निधि अग्रवाल ने अपने जीवन का पहला वेतन 75 हजार दिया। तो वहीँ, उनके पिता ने एक लाख एक हजार दिए। व्यवसायी संजीत जायसवाल की माताजी कामेश जायसवाल ने 5 लाख रुपये दान किए।

नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक ओएन पांडे ने एक लाख एक हजार रुपये की धनराशि दी। अमित सिंह ने 51 हजार, सुशील शुक्ला ने 51 हजार, वहीँ, नगर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता राम करण मिश्र ने 51 हजार की निधि समर्पित की।

इसी बीच कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के सह प्रांत प्रचारक मनोज ने कहा कि यह हमारा आपका सौभाग्य है कि श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हमारे समक्ष होगा। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि अभियान के प्रमुख राकेश वर्मा गुड्डू ने किया।

बता दें, गौरा विधान सभा क्षेत्र के गौरा चौकी बाजार स्थिति भाजपा कार्यालय पर विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया जिसके बाद बाजार में घर-घर जाकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत धन संग्रह किया। और साथ ही उन्होंने सभी से भव्य मंदिर निर्माण के लिए अपनी क्षमता के अनुकूल दान देने की अपील किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...