1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की फिर बदली रिलीज डेट, टीजर आउट

अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की फिर बदली रिलीज डेट, टीजर आउट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की फिर बदली रिलीज डेट, टीजर आउट

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘सूर्यवंशी’ 2020 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। फिल्म को अब अपनी रिलीज डेट से 3 दिन पहले 24 मार्च को रिलीज किया जाएगा। रिलीज डेट के बारे में जानकारी अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर दी है।

अक्षय ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “अपराध का कोई समय नहीं है। आ रही है पुलिस। सूर्यवंशी दुनियाभर में 24 मार्च को रिलीज होगी।” वीडियो में यह ऐलान किया गया है कि 24 मार्च से मुंबई के सभी सिनेमाघर 24×7 खुले रहेंगे।

https://www.instagram.com/p/B87zdLRHzjz/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वीडियो में आप सिम्बा के रणवीर सिंह, सिंघम के अजय देवगन और सूर्यवंशी के अक्षय को देख सकते हैं। इन सभी के पास बच्चे एक पेपर पर 24 मार्च लिखकर ले जाते हैं। ये सभी अपनी मंजूरी देते हैं और फिर बताया जाता है कि गुड़ी पाड़वा के अवसर की खुशी में फिल्म सूर्यवंशी अब 24 मार्च की शाम को रिलीज की जाएगी, इसे पहले 27 मार्च को रिलीज होना था।

https://www.instagram.com/p/B8VJDw4nOoT/?utm_source=ig_web_copy_link

पहले यह फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन सलमान खान की फिल्म के साथ क्लैश से बचने के लिए इसे दो महीने पहले 27 मार्च को शिफ्ट कर दिया गया था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिंघम फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसमें अजय देवगन और रणवीर सिंह का भी स्पेशल एपीरियंस है। दोनों ही इससे पहले सिंघम फ्रैंचाइजी की फिल्म में नजर आ चुके हैं। 

https://www.instagram.com/p/B3bbcpAhu9c/?utm_source=ig_web_copy_link

मीडिया में आ रही खबरो की माने तो, सूर्यवंशी का ट्रेलर 2 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का प्रमोशन अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह भी कर रहे हैं। सूर्यवंशी में अजय और रणवीर का स्पेशल रोल भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर और सिकंदर खेर भी अपनी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

https://www.instagram.com/p/B8s2H8Hngze/?utm_source=ig_web_copy_link

‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार के साथ में कैटरीना कैफ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। इससे पहले दोनों ‘नमस्ते लंदन’ और ‘तीस मार ख़ॉं’ में एक साथ काम कर चुके हैं। इस बार दोनों की जोड़ी फिल्म सूर्यवंशी के जरिए 9 साल बाद बड़े पर्दे पर दोबारा नजर आने वाली है। वहीं ये कटरीना कैफ और डायरेक्टर रोहित शेट्टी की साथ में पहली फिल्म है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...