मुंबई : देश में जारी कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद लगातार ट्वीटर पर एक्टिव रहते है और इसी के जरिये लोगों उनसे मदद भी मांगते है। जिसका सोनू हरसंभव मदद करने की कोशिश करते है। इसी बीच एक लड़की ने ट्वीट कर सोनू सूद से कुछ ऐसी डिमांड कर दी, जो लगातार वायरल हो रहा है। हालांकि इस लड़की की डिमांड तो पूरी हो गई।
दरअसल एक लड़की ने सोनू के ट्विटर पोस्ट पर कमेंट कर उनसे बॉयफ्रेंड दिलाने की गुहार लगाई थी। हालांकि इसे लेकर सोनू ने तो कुछ नहीं किया, और न ही उन्होंने लड़की को कोई जवाब दिया, बल्कि सोनू के पोस्ट पर एक दूसरे लड़के ने कमेंट कर के बॉयफ्रेंड बनने का ऑफर लड़की के सामने रख दिया। लड़की ने अपने कमेंट में लिखा था, ‘सर एक बॉयफ्रेंड दिला दो प्लीज।’ थोड़ी देर बाद ही एक लड़के का जवाब आया, ‘हांजी मैडम, सोनू सर ने मुझे भेजा है।’ अब दोनों का कमेंट खूब वायरल हो रहा है और लोग कमेंट करके कह रहे हैं कि आखिर लड़की डिमांड पूरी हो ही गई।
दरअसल सोनू ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘ज़मीन से जुड़ा हूं दोस्त। नीचे खींचोगे तो भी जमीन पे ही मिलूंगा।’ उनके इस ट्वीट पर लड़की ने बॉयफ्रेंड की ये मांग रखीं।
बता दें कि, सोनू सूद (Sonu Sood) लगातार लोगों की मदद में लगे हुए हैं। पीड़ित-परेशान लोग भी सोनू से लगातार गुहार लगा रहे हैं। सोनू भी हर संभव प्रयास कर लोगों मदद करने में लगे हैं। बीते दिन ही उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। ये वीडियो आंध्र प्रदेश का था, जहां लोग सोनू सूद की तस्वीर को दूध से नहला रहे थे। वैसे आंध्र प्रदेश में ये कोई नई बात नहीं है। वहां फैंस अक्सर ही अपने चहेते स्टार्स के लिए कुछ खास करते रहते हैं।