दीपक की रिपोर्ट
प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव ने आज थाना सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित ग्राम भदेठी में पहुंच कर दलितों से मुलाक़ात की है।
दलित बस्ती में हुए मारपीट आगजनी कान्ड के पीड़ितों को अनुदान राशि तथा राशन किट व आवास वितरित किया तथा उन्होंने उनको भरोसा दिलाया कि उनकी हर संभव मदद की जायगी
उन्होंने कहा कि कोई कितना बड़ा ही क्यों न हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम को प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्य नाथ ने गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्यवाही का आदेश दिया है।
राज्यमंत्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से उनको मदद के लिए अनुदान राशि एवं मुख्यमंत्री आवास व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
साथ ही यह भी कहा कि जिसका जितना नुकसान हुआ है उस औसत के हिसाब से लोगों को सहायता राशि दी जा रही है।
जिसमें 42 लोगों को 25 हजार रुपए, भारी नुकसान के सात पीड़ित को एक-एक आवास और नुकसान के हिसाब से अनुदान राशि दी गई। इसके अलावा 11 अन्य लोगों को भी अनुदान राशि प्रदान की गई।