रिपोर्ट: सत्यम दुबे
आजमगढ़: CM योगी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर प्रदेश के गरीबों को बड़ी सैगात दी है। सीएम योगी ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत प्रदेश के 2 लाख 853 लाभार्थियों के खाते मे सिंगल क्लिक के माध्यम से 1341.17 करोड़ रुपये ऑनलाइन भेजा है। इसमें आजमगढ़ के 5189 लाभार्थी शामिल हैं।

आपको बता दें कि इस दौरान सीएम योगी ने कई लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना अंतर्गत जिले के 4491 लाभार्थियों को 10-10 हजार रूपये का ऋण दिया गया। साल 2022 तक सभी गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही योगी सरकार ने आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए धन सीधे खाते में भेजना शुरू कर दिया है।
सोमवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ से सीधे लाभार्थियों के खाते में प्रथम, द्वितीय अथवा तृतीय किस्त की धनराशि भेजी। इस दौरान आजमगढ़ में जिलाधिकारी राजेश कुमार ने प्रतीकात्मक रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत जिले के 10 लाभार्थियों को आवास का ’स्वीकृति प्रमाण पत्र’ एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को 10-10 हजार रूपये का लोन प्रमाण पत्र दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 2947 लाभार्थियों को प्रथम किश्त 147350000 रुपये, 854 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त 128100000 रुपये तथा 1388 लाभार्थियों को तृतीय किस्त 69400000 रुपये, कुल 5189 लाभार्थियों को 344850000 रुपये वितरित किया गया है। प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना अंतर्गत कुल 4491 लाभार्थियों को 10-10 हजार रूपये का ऋण वितरित किया गया है।