रिपोर्ट: सत्यम दुबे
झांसी: उत्तर प्रदेश सियासी पार्टियों का अखाड़ा बनता जा रहा है। साल 2022 में यूपी में विधानसभा चुनाव होगा। आगामीं विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने समींकरण सेट करने में लगी हुई हैं। मायावती और अखिलेश यादव सरकार की कमियों को गिनाने में लगे हुए हैं। वहीं बीजेपी योगी सरकार की उपलब्धियां बताने में लगी हुई है।
आपको बता दें कि इन बड़ी पार्टियों के अलावा सूबे में तमाम छोटे दल है, जो आगामीं विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी साथ मिलकर भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाने में कामयाब हुए हैं। ओमप्रकाश राजभर ने झांसी में बीजेपी पर निशाना साधा है।
आपको बता दें राजभर ने कहा कि वो भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाये हैं, आने वाला कल अच्छा होगा। आगे उन्होने कहा कि हमारी सरकार बनते ही 5 सीएम और 20 डिप्टी सीएम 20 जातियों के होंगे। आगे उन्होने कहा कि सरकार बनाकर 5 साल घरेलू बिजली का बिल माफ कर देंगे और अस्पतालों में गरीबों का इलाज मुफ्त में होगा।
राजभर ने वादा किया कि एक समान अनिवार्य फ्री शिक्षा होगी साथ ही प्रदेश में जातिवार जनगणना कराएंगे। लोकसभा में 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण विचाराधीन है उसे लागू कराने का प्रयास होगा।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने वादे जनता के सामने रखने लगे हैं। सभी पार्टियां अपने दांव-पेंच लगाने लगे हैं। कोई जातीय जनगणना का मुद्दा उठा रहा है, तो कोई आरक्षण का मुद्दा उठा रहा है। ऐसे में राजभर अब अपने मुद्दों को लेकर जनता के बीच जानें लगे हैं।