शाहरुख खान और गौरी की जोड़ी बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक है। दोनों की लव स्टोरी और फिर शादी तक की पूरी कहानी बिल्कुल फिल्मी स्टोरी जैसी है। अपने बच्चों के साथ शाहरुख की जबरदस्त बॉन्डिंग है। एक केयरिंग पिता की तरह वो उनका उतना ही ध्यान रखते हैं। शाहरुख की इस पुरानी तस्वीर से ये साफ जाहिर है।
तस्वीर में शाहरुख खान के साथ गौरी खान और आर्यन भी नजर आ रहे हैं। उस वक्त आर्यन बहुत छोटे थे। शाहरुख ने आर्यन को गोद में ले रखा है। बेटे आर्यन के साथ शाहरुख की तस्वीर वायरल हो रही है।