हर दिन कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या लाखो में बढ़ती जा रही है। आपको बता दे की अब तक इस पूरी दुनिया में कुल 55 लाख से अधिक लोग इस वायरस का शिकार बने है जिसमें अमेरिका के हालात सबसे खराब है।
अगर अमेरिका की बात करे तो कुल 17 लाख मामले इस देश में सामने आ चुके है वही मरने वालो का आकंड़ा 1 लाख के पास बस जाने की वाला है। इस हिसाब से सबसे अधिक मृत्यु दर भी अमेरिका में ही है।
वही इस वायरस को मात देने वालों की संख्या भी अच्छी खासी है। ज्ञात हो, अब तक कुल 23 लाख से अधिक लोगों ने इस वायरस को हरा दिया है वही 3 लाख से अधिक लोग ज़िंदगी की जंग हार गए है।
अमेरिका के बाद ब्राज़ील में भी अब हाल बेहाल हो रहा है। वहां एक दिन में 12 हज़ार मामले सामने आ गए है और कुल मरीजों की संख्या 3 लाख 74 हज़ार के करीब जा पहुंची है।
अगर इंडिया की बात करे तो 18 मई के बाद भारत में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। दिल्ली, तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में हालात बिगड़ते जा रहे है। कुल मरीजों की संख्या देश में 1 लाख 40 हज़ार के करीब जा पहुंची है।