1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. दुनिया भर में मरीजों की संख्या 1 करोड़ पार, अमेरिका सबसे अधिक पीड़ित

दुनिया भर में मरीजों की संख्या 1 करोड़ पार, अमेरिका सबसे अधिक पीड़ित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दुनिया भर में मरीजों की संख्या 1 करोड़ पार, अमेरिका सबसे अधिक पीड़ित

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी जकड़ में ले लिया है। दुनिया भर में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ के पार चली गयी है और 5 लाख से अधिक लोगों की जान चली गयी है।

इस बीमारी से अब तक 55 लाख लोग ठीक भी हो गए है। अमेरिका, ब्राजील, रूस, भारत और ब्रिटेन दुनिया के पांच सबसे संक्रमित देश हैं। यहां संक्रमण के 53% यानी 53 लाख मामले हैं।

पूरी दुनिया में रिकवरी रेट 54.08 प्रतिशत है। मतलब हर 100 में से 54 मरीज ठीक हो रहे हैं सबसे ज्यादा रिकवरी रेट रूस का 61.88% है। इसके बाद भारत का 58.08%, ब्राजील का 54.49% और अमेरिका का 41.86% है।

अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित है जहां मरीजों की संख्या 26.37 लाख के पार पहुंच चुकी है, जबकि 1.2 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

पाकिस्तान में 24 घंटे में 4,072 नए मामले आए और 83 संक्रमितों की मौत हुई। देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख और मृतकों की संख्या 4,118 हो गई है।

आपको बताते चले, सबसे ज्यादा डेथ रेट ब्रिटेन का 14.03% है। इसके बाद अमेरिका का 4.99%, ब्राजील का 4.38%, भारत का 3.07% है। दुनिया में सबसे कम डेथ रेट रूस का 1.42% है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...