1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. प्रदेश में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या : कुल आंकड़ा 3600 पार

प्रदेश में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या : कुल आंकड़ा 3600 पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रदेश में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या : कुल आंकड़ा 3600 पार

प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आपको बता दे कि उत्तराखंड में सोमवार को 71 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इन नए मरीजों के साथ ही अब संक्रमित मरीजों की संख्या 3608 पहुंच गई है। इसके अलावा 70 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।

आपको बता दे, सबसे ज्यादा 38 मरीज ऊधमसिंह नगर जिले में सामने आए हैं। वहीं, हरिद्वार में 11, देहरादून में 7 चमोली और टिहरी में एक-एक मरीज सामने आया है। वहीं, नैनीताल में छह और पौड़ी में पांच संक्रमित मिले हैं। 

अब तक प्रदेश में 2856 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 671 एक्टिव केस हैं।  

जबकि अब तक 49 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 79.16 फीसदी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...