{ मनीष की रिपोर्ट }
प्रतापगढ़ में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। जिले में 19 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कुंडा इलाके के कैमा गांव में बीती 7 तारीख को रायबरेली से आया 19 वर्षीय नवयुवक कोरोना पॉजिटिव निकला है।
रायबरेली में बहनोई के साथ रह कर टेम्पोचलाता था, बाहर से आ कर घर पहुचे युवक की सूचना पर बीती 8 तारीख को स्वास्थ्य महकमे की टीम ने सैम्पल लेकर जांच को भेजा गया था।
जांच रिपोर्ट आने से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है और अब तक कुल 12 लोगो की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
इसके अलावा तबलीगी जमात के 6 लोग कोरोना से जंग जीत चुके है और 6 लोग वायरस कोविड 19 से संघर्ष कर रहे है।