1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ होने को है, 54% ठीक हुए

दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ होने को है, 54% ठीक हुए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ होने को है, 54% ठीक हुए

आज शनिवार सुबह तक दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ को पार करने से बस कुछ ही कदम दूर है। समाचार लिखे जाने तक कुल मरीजों की संख्या 99 लाख को पार कर गयी है जिसमें सबसे अधिक अमेरिका में 25 लाख मरीज है।

हालांकि राहत की बात यह है कि 50 फीसदी से अधिक मरीज ठीक हो गए है वही एक्टिव केस की संख्या सिर्फ 40 लाख है उसमें भी क्रिटिकल सिर्फ 1 फीसदी यानी 57 हज़ार है।

अब तक 5 लाख के करीब मौत हुई है जो की कुल संख्या का 8 फीसदी है।  भारत में भी रिकवरी रेट 59% तक आ गया है। मरीजों की संख्या भारत में भी 5 लाख को पार कर गयी है।

अमेरिका में रोज 40 हजार से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं। ब्राजील में पिछले 4 माह में 55 हजार मौतें हुई हैं। भारत में भी सिर्फ एक महीने में 3 लाख मरीज मिले है।

देखा जाए तो देश में 2,95,186 मरीज ठीक भी हुए है। भारत का रिकवरी रेट हर दिन अच्छा होता जा रहा है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1,52,765 मरीज हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...