1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. NPR का नया फॉर्मेट मंजूर नहीं- नीतीश कुमार

NPR का नया फॉर्मेट मंजूर नहीं- नीतीश कुमार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
NPR का नया फॉर्मेट मंजूर नहीं- नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनआरसी को लेकर कहा कि, उनका स्टैंड बिल्कुल साफ है। पहले भी कह चुके हैं कि एनआरसी का कोई सवाल ही नहीं है। खुद पीएम मोदी भी कह चुके हैं कि, इसपर कोई बात नहीं हुई है। जबकि नैशनल पॉपुलेशन रजिस्टर को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए जो पहले से मापदंड तय है उसी को आगे बढ़ाना चाहिए। नीतीश कुमार ने कहा कि नए प्रावधान जोड़ने से लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है। यह कोई नई बात नहीं है 2011 से यह चल रहा है लेकिन एनपीआर में जो नए प्रावधान जोड़े गए हैं, उससे भ्रम पैदा हो रहा है।

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि, एनपीआर में नई चीजें है, उसको लेकर भ्रम है, माता पिता का जन्म कहा हुआ है। इसकी जानकारी गरीबों को कम है। एनपीआर को लेकर लोगों के मन में कोई भ्रम पैदा नहीं हो इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिए।

वहीं शरजील इमाम के केस को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार पुलिस जांच में सहयोग कर रही है और सरकार देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा नहीं देगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...