1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब नहीं सुन पाएंगे फ़िल्मी रिंगटोन, नहीं तो लिया जायेगा एक्शन, पढ़े…

अब नहीं सुन पाएंगे फ़िल्मी रिंगटोन, नहीं तो लिया जायेगा एक्शन, पढ़े…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अब नहीं सुन पाएंगे फ़िल्मी रिंगटोन, नहीं तो लिया जायेगा एक्शन, पढ़े…

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देवरिया: उत्तरप्रदेश पुलिस अपने हर कदम को लेकर सुर्ख़ियों में रहती है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अक्सर समाज से सम्बंधित पोस्ट शेयर करती रहती है। इसी बीच यूपी पुलिस ने एक और दिशा निर्देश जारी किये है, जिसका पालन न करने से करवाई की जाएगी।

दरअसल, यूपी के देवरिया जिले के पुलिस जवानों के मोबाइल फ़ोन पर न ही फ़िल्मी गाने सुने जायेंगे न ही रिंगटोन बजेगी। और ऐसा न करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

देवरिया जनपद के पुलिस कप्तान डॉ. श्रीपति मिश्र ने ये निर्देश जारी किया है कि किसी भी पुलिस कर्मी के मोबाइल पर फिल्मी रिगटोन नहीं बजना चाहिए। जिसके बाद सभी ने अपने फ़ोन से फ़िल्मी रिंगटोन हटा दिया है।

इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि यह बात संज्ञान में आई कि कई पुलिसकर्मियों के मोबाइल की कॉलरट्यून इतनी मर्यादित नहीं है जितनी अनुशासित बल के लिए आवश्यक है। इसलिए यह निर्देश दिया गया है। कॉलरट्यून ऐसी लगाएं जो मर्यादित हो। जब आम जन फोन करें तो कॉलर ट्यून सुनने के बाद उनके मन में कोई नकारात्मक विचार पैदा न हो बल्कि सकारत्मकता बनी रहे।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए यह एक सजेस्टिव निर्देश है इसका उल्लंघन नहीं होना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...