इन दिनों टीवी पर एक से बढ़कर एक बड़े रिएलिटी शोज का ट्रेंड चल रहा है कलर्स चैनल का एक रिएलिटी शो बिग बॉस-13 खत्म हुआ ही है तो वहीं दूसरा बड़ा शो आने के लिए तैयार है। हम बात कर रहै हैं बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी की, जो अपनी फिल्मों के अलावा टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर रोहित शेट्टी अपने जबरदस्द शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 10 के साथ टीवी पर धमाल मचाने आ रहे हैं।

इस बार शो का शूट बुलगरिया में हुआ है। अभी हाल ही में कलर्स चैनल ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक प्रोमोशनल वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में रोहित कटेस्टेंट के लिए डर का माहौल पैदा करते हुए नजर आ रहे हैं। राहित का ये शो 22 फरवरी से शुरू होगा। इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 10 में मेकर्स ने कटेस्टेंट के लिए एक से बढ़कर एक टास्क रखे हैं। इस सीजन में कंटेस्टेंट्स के लिए खतरा भी दोगुना होने वाला है।
हाल ही में इसका अंदाजा तब हुआ जब शो की कंटेस्टेंट एक्ट्रेस अदा खान ने ‘खतरों के खिलाड़ी-10’ में हुई इस भयानक घटना के बारे में पता चला। खबरों की माने तो अदा को शो के दौरान कोई बड़ी इंजरी तो नहीं आई लेकिन एक टास्क के दौरान कान में कॉकरोच घुस गया था, अभिनेत्री अदा को समझ नहीं आ रहा था कि ये कॉकरोच ही है या सिर्फ उनका भ्रम है उस रात वह सो नहीं पाई क्योंकि वो कॉकरोच उनके कान में चल रहा था अगले दिन वो डॉक्टर के पास गई तो एक कॉकरोच उनके कान से बाहर निकाला गया इसके साथ ही एक स्टंट के दौरान बिच्छू के काटने से कुछ एलर्जी भी हुई।

अदा ने शो और रोहित शेट्टी के बारे में भी खुलकर बातें की उन्होंने बताया कि, ये शो खतरनाक से खतरनाक टास्क देकर और उन्हें पूरा करने के लिए फोर्स करके कंटेस्टेंट की लिमिट के टेस्ट करता है सिर्फ रोहित सर की वजह से ही मैं मुश्किल से मुश्किल टास्क कर पाई हूं वो आपको पुश करते हैं और मोटिवेट भी करते हैं और जब वो 3, 2, 1 गो बोलते हैं तो मैं सुनते ही आंख बंद करते टास्क करना शुरू कर देती हूं रोहित शेट्टी की वजह से मैं अपने अदंर की हिम्मत को जान सकी और डर को बाहर निकालने में कामयाब हुई।