रिपोर्ट : अनुज कुमार / मोहम्मद आबिद
लखनऊ : पूरे देश को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा और इसी कड़ी में जहां देश को एक तरफ आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है तो वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए नए कदम उठाए जा रहे हैं और नए नियम कानून के तहत महिलाओं को सुरक्षा दी जा रही है।
वहीं अब ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी की ओर से आयोजित सेकंड ओपन डिस्ट्रिक्ट पुष्पा देवी मेमोरियल ताइक्वांडो चैंपियनशि कप 2021 को लेकर लखनऊ में छात्राओं ने चैंपियनशिप में भाग लिया। जिसमें छात्रों को मिशन शक्ति की सरकार के अभियान की महिलाओं के आत्मरक्षा के गुण भी बताए गए,नारी शक्ति, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन को लेकर ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकेडमी लगातार महिला छात्रों को आत्मसुरक्षा के गुण सिखाया जा रहा है।
बतादें की महिलाओं के साथ हो रहे विभिन्न प्रकार के अपराधों को रोकने, साइबर क्राइम एवं रोकथाम तथा बालिकाओं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो मार्शल-आर्ट के जरिए लड़कियों को बचाने और आत्मसुरक्षा के गुण सिखाए जा रहे हैं।
बतादें की महिलाएं पहले से जागरूक और अपनी सुरक्षा के प्रति अधिक सचेत हो गई हैं,लेकिन फिर भी जरूरत है कि अपनी सुरक्षा के प्रति थोड़े सजग रहें। वहीं बतादें की महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को लेकर कानूनों का पालन करने के साथ ही महिलाओं को भी अपने लिए आत्म सुरक्षा करना है। बतादें की प्रदेश में लगातार महिलाओं के प्रति अपराध के ग्राफ में इजाफा दर्ज किया गया है जिसके चलते अपराध पर लगाम लगाई जाना जरूरी है।