1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बायोपिक के ट्रेंड में अब सौरभ गांगुली, मैन किरदार निभा सकते हैं ऋतिक रोशन

बायोपिक के ट्रेंड में अब सौरभ गांगुली, मैन किरदार निभा सकते हैं ऋतिक रोशन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बायोपिक के ट्रेंड में अब सौरभ गांगुली, मैन किरदार निभा सकते हैं ऋतिक रोशन

बॉलीवुड में मशहूर स्पोर्ट्स पर्सन की बायोपिक बनाने का दौर चल रहा है जोकि बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस भी कर रही हैं। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के बाद अब सौरभ गांगुली की जिंदगी पर फिल्म बनने वाली है। खबरों के मुताबिक बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर बहुत जल्द सौरभ गांगुली पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B482Uomnqwi/?utm_source=ig_web_copy_link

करण जौहर और सौरभ गांगुली ने फिल्म को लेकर मुलाकात की है लेकिन करण फिलहाल हीरो की खोज में लगे हुए हैं। वैसे भी पिछले दिनों एक बयान में सौरव गांगुली ने खुलासा किया था कि ‘अगर कभी मेरी बॉयोपिक बनेगी तो मैं चाहूंगा कि रितिक रोशन मेरे किरदार को निभाएं।’ अब देखना यही होगा कि क्या सच में करण, सौरभ गांगुली के रोल के लिए रितिक को कास्ट करते है या नहीं।

https://www.instagram.com/p/B7_8uITHygk/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं इससे पहले इस बॉयोपिक को एकता कपूर बनाने वाली थी। एक इंटरव्यू में सौरव ने कहा था कि एकता ने उन्हें बायोपिक के लिए अप्रोच किया था। एक बार हमारे बीच बात हुई थी। लेकिन इसके बाद चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। खबरें आई थी कि एकता कपूर ऑल्ट बालाजी के बैनर तले सौरभ गांगुली की लाइफ के ऊपर बायोपिक बनाना चहाती थी जो ‘अ सेंचुरी इज नॉट इनफ’ किताब पर बेस्ड होगी। सौरभ गांगुली इस किताब के को-राईटर भी हैं। सौरभ गांगुली के फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खुशखबरी होगी कि वे दादा के जीवन को और भी करीब से जान पायेंगे।

https://www.instagram.com/p/B83JGjTA0gB/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि इस फिल्म का निर्माण करण जौहर करेंगे और ऋतिक रोशन लीड रोल प्ले कर सकते हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड में कई खिलाड़ियों की बायोपिक बनी है। महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, पान सिंह तोमर, मैरी कॉम की जिंदगी पर फिल्म बनी है। महिला क्रिकेटर मिताली राज की भी बायोपिक बन रही है। जिसमें तापसी पन्नू लीड रोल निभा रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...